घाटशिला, मार्च 12 -- चाकुलिया नगर पंचायत के 12 वार्डों में नगर पंचायत प्रशासन की उदासीनता से विगत दो साल से साफ सफाई की व्यवस्था चरमरा गई है। सभीइलाकों में डोर टू डोर कचरा का उठाव नहीं हो रहा है। कचरा उठाव के लिए खरीदे गए लाखों के कई वाहन रखरखाव के अभाव में स्क्रैप बन गए हैं। ऐसे कई वाहन पुराना बाजार स्थित टाउन हॉल में और हवाई पट्टी स्थित ठोस अपशिष्ट प्लांट परिसर में रखे रखे बर्बाद हो गए हैं। सूखा और गीला कचरा उठाव के लिए पर्याप्त वाहन नहीं हैं। डोर टू डोर कचरा उठाव के लिए सिर्फ चार ही वाहन उपयोग में हैं। ऐसे में सभी वार्डों में कचरा उठाव नहीं हो रहा है। वार्ड नंबर चार और 12 में तो कभी कचरा उठाव का कार्य नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत द्वारा 26 लाख की लागत से 800 लीटर की क्षमता वाले छह ई रिक्शा के अलावे दो प्याजो ऑटो और दो ऑटो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.