घाटशिला, फरवरी 27 -- चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र में धालभुमगढ़- पश्चिम बंगाल मुख्य सड़क पर गुरुवार की सुबह पेट्रोल पंप के पास साबुन पाउडर से लदा 12 चक्का ट्रक संख्या डब्लूबी 23 डी/9133 अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से चालक बिहार के सिवान निवासी भीम पांडेय ट्रक के केबिन में फंस गए। इससे वे जख्मी हो गए। चालक को कमर में हल्की चोट आयी है। ग्रामीणों की मदद से चालक को केबिन से निकाला गया। जानकारी के मुताबिक ट्रक कोलकाता के शालीमार रेल से साबुन पाउडर लोड कर चाकुलिया के किसी साबुन फैक्टरी में खाली करने जा रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना पाकर थाना के एसआई रवींद्र पांडेय पहुंचे और मामले की छानबीन की। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे नगर पंचायत द्वारा नाला बनाया गया था। उक्त नाला को बनाने के बाद सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.