घाटशिला, जून 29 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर पंचायत में स्वर्णरेखा नदी से सटे श्यामसुंदरपुर गांव में पिछली रात हुई भारी बारिश ने कहर बरपाया है। गांव में बाढ़ का नजारा है। दर्जनों घरों में बारिश का पानी घुस गया है और ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है। गांव के राशन डीलर स्वपन कुमार सीट के गोदाम में बरसात का पानी घुस गया है। इसके कारण गोदाम में रखीं चावल और गेहूं की बोरियां भींग गयी हैं। इससे कई क्विंटल अनाज बर्बाद हो गया है। राशन डीलर और ग्रामीण गोदाम से पानी निकालने में जुटे हैं। इस गांव के निवासी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता विजय गोस्वामी ने बताया कि गांव में बाढ़ की स्थिति है। घरों में पानी घुस जाने के कारण भारी नुकसान हुआ है।गांव में अफरा तफरी का माहौल है। ग्रामीण डरे और सहमे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.