घाटशिला, दिसम्बर 17 -- चाकुलिया: बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर मोहंती बुधवार को चाकुलिया प्रखंड कार्यालय के समीप सुगनीबासा में संचालित केएनजे स्कूल पहुंचे। विधायक ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के बच्चों के साथ कतार में बैठकर मिड-डे मील ग्रहण किया।भोजन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा कि बच्चों को दिया जाने वाला खाना मानक के अनुरूप है।निरीक्षण के दौरान शिक्षकों ने विधायक को अवगत कराया कि स्कूल में पहली से आठवीं कक्षा तक कुल 164 विद्यार्थी नामांकित हैं, लेकिन उनके बैठने के लिए पर्याप्त बेंच और डेस्क की सुविधा नहीं है। इसके अलावा स्कूल के दो अलग-अलग स्थानों पर संचालित होने के कारण प्रबंधन में काफी मुश्किलें आ रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने तु...