घाटशिला, मार्च 27 -- चाकुलिया: बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने गुरुवार को विधानसभा में बहरागोड़ा क्षेत्र के विकास और रोजगार सृजन के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि बहरागोड़ा एक पिछड़ा क्षेत्र है और जिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां कौशल विकास की कमी और बेरोजगारी के कारण पलायन की समस्या बढ़ रही है। विशेष रूप से महिलाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं। इस समस्या का हल करने के लिए विधायक ने सरकार से बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की मांग की, ताकि यहां के युवाओं और महिलाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर मिल सके। उनका कहना है कि इस कदम से क्षेत्र का सामाजिक और आर्थिक विकास होगा और पलायन की समस्या पर काबू पाया जा सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.