घाटशिला, मार्च 26 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत अंतर्गत रूपुषकुंडी गांव के सबर टोला निवासी मयना सबर के पुत्र संजय सबर(18) नामक युवक ने घर से 500 मीटर दूर पेड़ में गमछा के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार शाम की है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। घटना की सूचना पाकर देर रात को थाना प्रभारी संतोष कुमार और एसआई अजित कुमार पहुंचे और लाश का पंचनामा तैयार कर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया।मृतक के पिता मयना सबर ने बताया कि संजय सबर मंगलवार की दोपहर दो बजे घर से नदी नहाने के लिए निकला था। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने संजय सबर की खोजबीन शुरू कर दी। शाम को संजय सबर की लाश को घर से 500 मीटर दूर पेड़ पर गमछा के सहारे झूलती पायी गयी। मयना सबर ने बताया कि संजय सबर आंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.