घाटशिला, अप्रैल 1 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत में पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे मौराबांधी गांव के शीतला मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय शीतला पूजा का मंगलवार को धूमधाम से समापन हुआ। पांच दिनों तक यहां मां शीतला का मंगल पाठ पश्चिम बंगाल के केशियाड़ी की मंडली द्वारा किया गया। समापन के दिन पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पश्चिम बंगाल के कई गांवों श्रद्धालु भी पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस पूजा को सफल बनाने में कमेटी के अनिल सेतुआ, खगेंद्र बेरा, चितरंजन बेरा समेत अन्य सदस्य जुटे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.