घाटशिला, जनवरी 10 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत बड़ामारा पंचायत के मुराल गांव में बीती रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब 12 बजे एक जंगली हाथी पास के जंगल से निकल कर गांव में दाखिल हुआ और अरिंदम गिरी नामक व्यक्ति की दुकान एवं घर को अपना निशाना बनाया।हाथी ने सबसे पहले अरिंदम गिरी की दुकान का गेट तोड़ दिया और दुकान के अंदर रखे करीब 20 किलो मूढ़ी, 54 किलो गुड़, एक बोरा दाल और बिस्किट के पैकेटों को खाकर व रौंदकर बर्बाद कर दिया। दुकान में तबाही मचाने के बाद भी हाथी शांत नहीं हुआ और उसने अरिंदम के घर पर धावा बोल दिया। हाथी ने घर के गेट को जोर से धक्का देकर खोल दिया और घर के भीतर रखे दो बोरा चावल और दो बोरा धान को खा लिया। जबकि काफी मात्रा में अनाज आंगन में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.