घाटशिला, मई 3 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी पंचायत में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले में शुक्रवार की देर रात को प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा के बयान पर थाना में माटियाबांधी के पंचायत सचिव सुनील महतो और वीएलई सपन महतो के खिलाफ नामजद प्राथमिक दर्ज की गयी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने सुनील महतो और सपन महतो को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी हो कि विगत रात को घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार कुजूर, सीओ नवीन पुरती और बीडीओ आरती मुंडा चाकुलिया थाना पहुंचे थे। इसके बाद पंचायत सचिव और वीएलई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। जानकारी के मुताबिक 2024 - 25 में 4400 जन्म प्रमाण पत्र निर्गत हुए हैं। इनमें 3685 अन्य समुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.