घाटशिला, मार्च 27 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के गौड़पाड़ा स्थित मां तारा मंदिर में बुधवार की देर शाम एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में इस वर्ष आयोजित किए गए तीन दिवसीय मां तारा की प्रतिष्ठा दिवस का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही मां तारा की दैनिक पूजा अर्चना के मसले पर विचार विमर्श किया गया। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि चाकुलिया नगर के श्रद्धालुओं ने मां तारा के प्रतिष्ठा दिवस के आयोजन में सहयोग किया। इसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं। बैठक में कमेटी के सदस्यों ने सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर कमेटी के संरक्षक शंकर चंद्र दास, अध्यक्ष मलय रूहिदास, सचिव गंगाधर शर्मा, सह सचिव राणा मल्लिक, कोषाध्यक्ष देवाशीष दास समेत अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.