घाटशिला, जून 28 -- चाकुलिया: बरसात के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा नालियों और जल जमाव स्थल पर एंटी लार्वा का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। नगर पंचायत के प्रशासक चंदन कुमार ने इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। लार्वा की जांच के लिए नगर पंचायत और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम भी गठित की गयी है। यह टीम घर घर जाकर जांच कर लोगों को जागरूक करेगी। नगर पंचायत क्षेत्र के कल कारखानों में भी जांच की जाएगी और जरूरी दिशा निर्देश दिए जाएंगे।इधर, विगत शुक्रवार से एंटी लार्वा का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। नगर पंचायत की मुस्लिम बस्ती, नामोपाड़ा और नागानल कॉलोनी में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने नालियों और जल जमाव वाले स्थल पर एंटी लार्वा का छिड़काव किया। एंटी लार्वा का छिड़काव कार्य अभी जारी रहेगा।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.