घाटशिला, जनवरी 11 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड में 14 जनवरी को मनाए जाने वाले मकर संक्रांति पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है और ग्रामीण जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस पर्व की शुरुआत सुबह विभिन्न जल स्रोतों में मकर स्नान और नए वस्त्र धारण करने के साथ होगी। इसके बाद लोग पीठा और विभिन्न पकवानों का आनंद लेंगे। पर्व की एक खास परंपरा को जीवित रखते हुए आज भी गांवों में जल स्रोतों के पास खजूर और ताड़ के पत्तों से कूमा बनाने का कार्य जारी है। इसी क्रम में बड़ामारा पंचायत के चौठिया गांव और आसपास की बस्तियों के युवा ताड़ और खजूर के पत्तों का उपयोग कर आकर्षक कूमे तैयार कर रहे है।चाकुलिया-माटीहाना मुख्य सड़क के किनारे कई स्थानों पर कूमे बनाए गए हैं। इनका उपयोग ग्रामीण मकर स्नान के बाद कड़ाके की ठंड से बचने और आग तापने के लिए करेंगे। कहीं-कही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.