घाटशिला, मार्च 23 -- चाकुलिया: घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद द्वारा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में 21 मार्च से सुबह 8:00 से रात्रि 9:00 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाने के कारण ट्रकों के चालक और चाकुलिया के उद्यमी परेशानी में पड़े हैं। सातकठिया में बनाए गए चेकनाका के पास चालकों को भोजन करने के लिए पर्याप्त होटल भी नहीं है। पेयजल की भी उचित व्यवस्था नहीं है। वहीं यहां के चावल मिलों और साबुन फैक्ट्रियों में समय पर ट्रकों का प्रवेश नहीं हो रहा है। रात्रि 9:00 बजे ट्रक प्रवेश करते हैं तो माल अनलोड करने के लिए मजदूर नहीं रहते हैं। ट्रकों को व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आने और जाने में दो दिन का अतिरिक्त समय लग जा रहा है। ट्रकों को रात भर मिल में खड़ा रहना पड़ता है। इसके कारण यहां के लघु उद्योग धंधों पर प्रतिकूल असर पड़ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.