घाटशिला, दिसम्बर 9 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णरेखा नदी के घाटों से बिना नंबर वाले ट्रैक्टरों से अवैध बालू की ढुलाई धड़ल्ले से हो रही है। अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर प्रशासनिक पदाधिकारियों की नाक के नीचे से गुजर रहे हैं। परंतु रोकने टोकने वाला कोई नहीं है। रोजाना अवैध बालू से लदे दर्जनों ट्रैक्टर चाकुलिया मुख्य बाजार सड़क से गुजर रहे हैं।नदी घाटों पर माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से बालू का खनन किया जा रहा है। खनन विभाग और स्थानीय पदाधिकारी द्वारा छापेमारी करने के पश्चात भी क्षेत्र में अवैध बालू खनन पर प्रतिबंध नहीं लगा है। वहीं बालू माफिया नदी घाटों से बालू का खनन कर मालामाल हो रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने सवाल करना शुरू कर दिया है कि आखिर किसकी छत्रछाया में बालू माफिया अवैध वालों का कारोबार इतने खुलेआम...