घाटशिला, मार्च 20 -- चाकुलिया: विधायक समीर कुमार मोहंती ने गुरुवार को विधानसभा सत्र में तारांकित प्रश्न के तहत बहरागोड़ा में निर्मित ट्रॉमा सेंटर के बंद रहने का मुद्दा उठाया और सरकार से जल्द से जल्द ट्रॉमा सेंटर को चालू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आए दिन एनएच 49 और 18 पर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। अनेक लोग घायल हो जाते हैं और कई की मौत भी हो जाती है। ट्रॉमा सेंटर में समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं होने के कारण उचित इलाज के अभाव में लोगों की मौत होती है। ट्रॉमा सेंटर में स्वास्थ्य सुविधा बहाल होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएंगी। विधायक ने बहरागोड़ा प्रखंड में निर्मित एकलव्य विद्यालय को भी चालू करने की मांग की। वहीं गुड़ाबांदा प्रखंड में एकलव्य विद्यालय भवन का निर्माण पूर्ण करने की मांग की। उन्होंने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.