घाटशिला, जुलाई 26 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत के अमलागोड़ा गांव के पास स्थित एक पोल्ट्री फार्म में शनिवार की सुबह लगभग सात फीट लंबा अजगर देखा गया। ग्रामीणों ने अजगर को देखा और इसकी सूचना प्रभारी वनपाल कल्याण महतो को दी। सूचना पाकर वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम के सदस्य पहुंचे। टीम ने अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित घने जंगल में छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक टीम ने अजगर को पकड़कर वहां से दूर साल के घने जंगल में छोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.