घाटशिला, सितम्बर 10 -- चाकुलिया: चाकुलिया थाना में दर्ज कांड संख्या 65/2025 के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। यह मामला नौ सितंबर को एक व्यक्ति द्वारा दायर किया गया था। इसमें उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप था। उन्होंने अपनी बेटी के अपहरण का आरोप राहुल कालिन्दी पर लगाया था। जो पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले के बिनपुर थाना क्षेत्र के दुबराजपुर गांव का रहने वाला है।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कांड का अनुसंधान शुरू किया। गुप्त सूचना के आधार पर चाकुलिया थाना की टीम ने पश्चिम बंगाल के बिनपुर थाना पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने अपहृत नाबालिग पीड़िता को बिनपुर थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। इसके साथ ही प्राथमिकी में नामित मुख्य आरोपी राहुल कालिन्दी को भी गिरफ्तार कर लिया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.