घाटशिला, सितम्बर 29 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित केदार नाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान से सनातनी युवा मंच ( शारदोत्सव पूजा कमेटी) भव्य तरीके से पहली बार दुर्गा पूजा आयोजित कर रही है। सोमवार को दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर षष्ठी के दिन पक्का घाट तालाब से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 108 महिलाएं कलश यात्रा में शामिल थीं। सभी अपने माथे पर जल से भरा कलश लेकर चल रही थीं। पूरे इलाके में भक्ति और उत्साह का माहौल छा गया।गाजे-बाजे और पारंपरिक धुनों के साथ यह यात्रा शुरू हुई। सभी पुरुष और महिलाएं मुख्य पथ से होते हुए कमारीगोड़ा स्थित पक्का घाट तालाब पहुंचे। यहां विधि-विधान से कलश में जल भरा गया। यहां से निकली कलश यात्रा मुख्य बाजार होते हुए पंडाल तक पहुंची। इसके बाद पंडाल में घट स्थापित किया गया। इस मौके पर शारदोत्सव पूजा कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.