घाटशिला, मार्च 22 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में कमारीगोड़ा के पास मुख्य सड़क के किनारे स्थित पक्का घाट तालाब के आसपास सड़क के किनारे नगर पंचायत के तहत स्थापित अधिकांश स्ट्रीट लाइटें महीनों से खराब हैं। इनकी मरम्मत के लिए कोई पहल नहीं हो रही है। विदित हो कि दो साल पूर्व 60 लाख की लागत से इस तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य हुआ था। स्ट्रीट लाइटों के खराब होने के कारण शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। सड़क पर आवागमन करने वाले राहगीरों परेशानियां होती हैं। रामनवमी और ईद के मद्देनजर भी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान पक्का घाट तालाब के चारों ओर स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गई थीं। तालाब के पास सड़क के किनारे लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाए गए थे। पौधा रोपण भी हुआ था। परंतु रखरखाव के अभाव में स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.