घाटशिला, जनवरी 7 -- चाकुलिया: चाकुलिया भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर निकाय चुनाव को दलीय आधार पर एवं ईवीएम के द्वारा अविलंब कराने की मांग पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में एक प्रतिनिधि मंडल नपं प्रशासक से मिल कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो और विशिष्ठ अतिथि के रूप में ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव उपस्थित थे। मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि चाकुलिया नपं कार्यालय भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है।नपं कार्यालय के पदाधिकारी सिस्टम को ताक में रखकर क्षेत्र में काम कर रहें है।नपं क्षेत्र में चुनाव ना होने के कारण क्षेत्र में विकास कार्य ठप है।हर घर नल जल योजना राज्य भर में ठप पड़ा हुआ है। राज्य सरकार ने भारत सरकार की फंड को इधर उधर करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.