घाटशिला, फरवरी 24 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड में जंगली हाथियों का उपद्रव बदस्तूर जारी है। खासकर रात्रि में हाथी गांवों में घुसकर उपद्रव मचा रहे हैं। प्रखंड के सरडीहा पंचायत के दक्षिणशोल गांव में विगत रात्रि करीब 11 बजे दो जंगली हाथियों ने जमकर उपद्रव मचाया। ग्रामीण रात भर हाथियों के उपद्रव से परेशान रहे। हाथी ने गांव के सहदेव बेरा नामक व्यक्ति के घर को तोड़ दिया। घर में रखे धान को खाया और बर्बाद भी किया। हाथी ने सहदेव बेरा के बागान में लगे केला के कई पेड़ों को भी तोड़ दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों हाथी पास के जंगल में शरण लिए हुए हैं। शाम होते ही जंगल से निकल कर गांव में घुस आते हैं। इस पंचायत के विभिन्न गांवों में किसानों ने बड़े पैमाने पर करेला और गरमा धान की खेती की है। हाथियों के कारण करेला और गरमा धान की खेती करने वाले किसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.