घाटशिला, अप्रैल 7 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड अन्तर्गत चालुनिया पंचायत स्थित तुलसीबनी शिवराम आश्रम जोड़ाम में सोमवार को कलश विसर्जन के साथ चैत्र नवरात्रि पूजा का समापन हुआ। नौ दिनों तक यहां मां दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा अर्चना धूमधाम से की गई। आज सुबह में आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी के नेतृत्व में कीर्तन मंडली के साथ कलश लेकर श्रद्धालु पास के तालाब में पहुंचे और कलश का विसर्जन किया। इस अवसर पर सुकांत नायेक, सुशांत नायेक, परेश मुंडा, सुषेन दास,जय कर्मकार, जगदीश मुंडा, लुला कर्मकार, मालती देवी एवं चंचला देवी समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। आनंद ब्रह्मचारी ने बताया कि आज शाम को आश्रम परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर से रामनवमी का अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा। यह अखाड़ा जुलूस बीरदह गांव के अन्नपूर्णा मंदिर जाकर विसर्जित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.