घाटशिला, जून 3 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड अन्तर्गत चालुनिया पंचायत स्थित तुलसीबनी शिवराम आश्रम में मंगलवार को श्रीशुक्लाष्टमी के उपलक्ष्य पर कन्या पूजन आयोजित हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर श्रीहरि नाम संकीर्तन आयोजित हुआ। इसके बादन श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। इस अवसर पर आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी, सुसेन दास , श्याम चरण मुंडा,परेश मुंडा ,अश्विनी कुमार महतो,चंचला देवी,मालती देवी, लीला देवी आदि मौजूद थे। कोलकाता के समाज सेवी विकास माधोगेढ़िया द्वारा कार्यक्रम अनुष्ठित हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.