घाटशिला, जुलाई 10 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत स्थित तुलसीबनी आश्रम में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी के नेतृत्व में गुरु के चरण पादुका का पूजन हुआ। इसके बाद हरिनाम संकीर्तन और गीता पाठ आयोजित हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में अनेक पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर भागवत सोरेन, संध्या देवी, चंचल देवी, मालती देवी, सुकांत नायक, सुशांत नायक, मदन बेरा, अलका देवी, कमला देवी, बिष्णु पद ग्वाला समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.