घाटशिला, फरवरी 19 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव 2026 लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी 23 फरवरी को मतदान होना है। इसको लेकर बूथ लेवल ऑफिसरों द्वारा डोर टू डोर जाकर मतदान की पर्ची पहुंचाई जा रही है। गुरुवार को नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 में बीएलओ सह आंगनबाड़ी सेविका नमिता मल्लिक द्वारा वाजपेई नगर समेत अन्य इलाकों में मतदाताओं के घर मतदान की पर्ची पहुंचाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...