घाटशिला, जून 5 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र से सटे हवाई पट्टी क्षेत्र में स्थित ठोस अपशिष्ट प्लांट के बाहर कचरे की ढेर में गुरुवार की सुबह से आग लगी है। आग किसने लगाई है, का खुलासा नहीं हुआ है। आशंका है कि किसी शरारती तत्व ने कचरे की ढेर में आग लगा दी है। आग तेजी से फैल रही है। इसके कारण हवा में प्रदूषण फैल रहा है। वहीं यह हरा भरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है। जानकारी हो कि यह प्लांट चालू स्थिति में नहीं है। प्लांट के आसपास नगर पंचायत क्षेत्र का कचरा फेंका जाता है। प्लांट के आसपास एक बड़े भूभाग पर कचरों का अंबार लगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.