घाटशिला, सितम्बर 11 -- चाकुलिया: झामुमो प्रखंड समिति द्वारा विधायक कार्यालय में विगत देर शाम को कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 12 सितंबर को केरूकोचा में वीर शहीद साबुआ हांसदा के शहादत दिवस को लेकर चर्चा करनी थी। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से इस बार शहादत दिवस का कार्यक्रम सादगी से मनाने का निर्णय लिया। इस बैठक में प्रमुख रूप से प्रखंड प्रमुख धनंजय करूनामय, विस सूत्री अध्यक्ष साहेब राम मांडी, प्रखंड के अध्यक्ष शिव चरण हांसदा, कोषाध्यक्ष राजा बारिक, सह - सचिव निर्मल महतो, उपाध्यक्ष अमर हांसदा, सालखान मुर्मू, बबलु हेंब्रम, राम मुर्मू, सहदेव गोप, जितेन हांसदा, सवान टुडू, संजित सिंह, कुंअर टुडू सहित अन्य पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.