घाटशिला, अप्रैल 4 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत अन्तर्गत जोड़ाम ग्राम में सतीश चन्द्र महतो की अध्यक्षता में शुक्रवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस ग्राम सभा में दिवंगत ग्राम प्रधान अजित कुमार महतो के स्थान पर परंपरा के अनुसार उनके पुत्र सुशांत महतो को सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान बनाया गया। ग्राम सभा में चालुनिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कन्हाई लाल मरांडी, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष अरुण बारिक, गिरीश चंद्र महतो सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार जोड़ाम ग्राम के ग्राम प्रधान अजित कुमार महतो का पिछले 8 मार्च को निधन हो गया था। इसके बाद ग्राम प्रधान पद रिक्त था। परंपरा के अनुसार मृतक ग्राम प्रधान का उत्तराधिकारी को ग्राम प्रधान के रूप में चयन के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया तथा सर्वस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.