घाटशिला, जनवरी 27 -- चाकुलिया: चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में नेताजी सुभाष वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित नौ दिवसीय नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव के पांचवें दिन मंगलवार को डायट परिसर में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बहरागोड़ा विधानसभा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बजरंग योद्धा जमशेदपुर और और घाटशिला के बीच खेला गया। उद्घाटन मैच को बजरंग योद्धा जमशेदपुर ने जीत लिया। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग मैं नौ और बालिका वर्ग में चार टीमों ने भाग लिया है। मौके पर प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय, मुखिया शिव चरण हांसदा, विक्टर विजय समद, प्रणव बेरा, नेताजी सुभाष वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष गौतम शर्मा, सचिव विक्रम बारीक, राजा बारीक समेत अन्य उपस्...