घाटशिला, जनवरी 3 -- चाकुलिया: चाकुलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर शनिवार की दोपहर डाउन गीतांजलि एक्सप्रेस से कूद जाने के कारण घाटशिला कॉलेज की छात्रा चाकुलिया प्रखंड के लोहामालिया गांव निवासी कविता नायक गंभीर रूप से घायल हो गई। यह दुर्घटना प्लेटफॉर्म संख्या तीन के पोल संख्या 182/30बी/एन के पास दोपहर करीब दो बजे घटित हुई। घायल छात्र को एक टेंपो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। यहां उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार सेमेस्टर तीन की छात्रा कविता नायक अपनी सहेली पूजा नायक के साथ घाटशिला स्टेशन से ट्रेन पकड़ रही थी। इस दौरान दोनों गलती से गीतांजलि एक्सप्रेस पर सवार हो गई। जब ट्रेन चाकुलिया रेलवे स्टेशन से गुजरने लगी और वहां नहीं रुकी तो घबराहट में कविता ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई...