घाटशिला, फरवरी 24 -- चाकुलिया: चाकुलिया के केरुकोचा गांव में बाघराय मांडी की अध्यक्षता में भाजपा श्यामसुंदरपुर मंडल की बैठक सोमवार को सम्पन्न हुई। बैठक में मंडल के सभी गांवों में युवाओं एवं महिलाओं को भाजपा का सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि युवाओं एवं महिलाओं की पसंदीदा पार्टी भाजपा ही है। भाजपा देश के सांस्कृतिक विरासत की पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत समृद्धि एवं खुशहाली की ओर लगातार अग्रसर है। भाजपा समाज को एकजुट करने पर विश्वास करती है। सबका साथ एवं सबका विश्वास के ध्येय के साथ भाजपा विकसित भारत के निर्माण के लिए कार्यरत है। उन्होंने युवाओं से भाजपा का सदस्य बनकर मातृभूमि की सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.