घाटशिला, जनवरी 12 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के चार गांव स्थित सबर टोलों में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तहत स्थापित सोलर संचालित जल मीनार महीनों से खराब हैं। इसके कारण विलुप्त होती आदिम जनजाति सबर परिवार पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम द्वारा जल मीनारों की मरम्मत के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को कई बार सूचना दी गई। परंतु मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं हुई। इसके कारण सबरों में आक्रोश है।पंचायत के मुखिया के मुताबिक हाथीबारी, सालबनी, गोहालडांगरा ओर कालाझरिया छोका डुंगरी सबर टोला में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तहत स्थापित जल मीनार खराब है। मुखिया ने बताया कि इन जल मीनारों को अभी तक पंचायत को हैंड ओवर नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जन जल योजना से स्थापित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.