घाटशिला, नवम्बर 17 -- चाकुलिया: बांग्ला कार्तिक माह के समापन के अवसर पर सोमवार की सुबह बंगाली समुदाय के लोगों ने चाकुलिया की गंधरूपी नदी जाकर नदी में कार्तिक स्नान किया। इसके बाद कीर्तन मंडलियों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। गंधरूपी नदी घाट से निकली शोभा यात्रा मुख्य मार्ग होते हुए नामोपाड़ा के रास मंच मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा में शामिल लोगों ने मंदिर में राधा कृष्ण की पूजा की। पुजारी अशोक गोस्वामी ने पूजा कराई। कीर्तन में शामिल लोग राधा कृष्ण के जयकारा लगा रहे थे। मौके पर शंकर दास, नयन दास, साधन कर, मिथुन कर, अमल दास, शकुंतला दास समेत सैकड़ो पुरुष और महिला श्रद्धालु उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...