घाटशिला, अगस्त 28 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के केरूकोचा गांव में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के क्रम में मत्स्यपालकों से संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर उन्होने मत्स्यपालन की तकनीकी जानकारी ली और इस व्यवसाय के बारिकियों को जाना।गौरतलब है कि केरूकोचा के 8 प्रगतिशील किसान सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर बड़े स्तर पर मत्स्य पालन कर रहे हैं। इनमें से 3 किसान 25-25 बायोफ्लॉक टैंक का संचालन कर रहे हैं। एक किसान ने रिस्पॉयरेटरी एक्वा कल्चर के 8 टैंक, एक किसान 7 टैंक बायोफ्लॉक (छोटा यूनिट) तथा एक किसान 4 टैंक से मत्स्य पालन शुरू किया है। इसके अलावा एक किसान ने बायोफ्लॉक तालाब, फीड मिल स्थापित कर स्थानीय स्तर पर उत्पादन एवं आय सृजन का प्रयास शुरू किया है। ये सभी योजनाएं वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2023-24 के बीच ली गई हैं। इन किसा...