घाटशिला, फरवरी 8 -- चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देशानुसार अवैध शराब के विनिर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम ने चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी गांव और बरसोल थाना क्षेत्र के विभिन्न संदिग्ध बिक्री स्थलों पर सघन छापेमारी की।इस कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 15 लीटर अवैध चुलाई शराब, 44.685 लीटर अवैध विदेशी शराब और 3.600 लीटर बीयर बरामद की है। छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।जिसके बाद विभाग द्वारा संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत फरार अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। उत्पाद टीम ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य...