घाटशिला, फरवरी 15 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित बाजपेयी नगर में विगत रात्रि करीब 11 बजे किसी शरारती तत्व ने सड़क किनारे रखी प्लास्टिक की बोरियों की ढेर में आग दी। इससे बोरियों की ढेर जलकर राख हो गई। इस घटना से बाजपेयी नगर निवासी बोरा व्यवसायी नंद किशोर महतो को लगभग 35000 रूपयों का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात 11 बजे कृति सुंदर महतो ने प्लास्टिक की बोरी की ढेर में आग जलती देख नंद किशोर महतो को जानकारी दी। उसके बाद आसपास के युवकों द्वारा आग को बुझायी गयी। नन्द किशोर महतो ने बताया कि यह आग किसी शरारती तत्व द्वारा लगायी गयी है। इससे उन्हें 35000 रूपयों का नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.