घाटशिला, अगस्त 4 -- चाकुलिया: बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती ने दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आंदोलन का दूसरा नाम है शिबू सोरेन। गुरुजी ने अपने जीवन भर शोषित और पीड़ितों के हक के लिए आंदोलन करते रहे। शिबू सोरेन झारखंड के जन नेता थे। शोषित, पीड़ितों, मजदूरों, किसानों के मसीहा थे। उनके आंदोलन के कारण ही अलग झारखंड राज्य बना। गुरूजी हमेशा याद किए जाएंगे। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गुरुजी के सपनों का झारखंड बनेगा। गुरुजी की प्रेरणा से ही आज मैं विधायक हूं और जनता की सेवा कर रहा हूं। क्षेत्र में अशोक की लहर है। उन्होंने कहा कि गुरुजी के निधन से मैं मर्माहत हूं। भगवान से प्रार्थना है कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.