घाटशिला, जनवरी 11 -- चाकुलिया: जमशेदपुर लोकसभा के पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो की जयंती के अवसर पर रविवार को चाकुलिया स्थित सिमदी चौक पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने सिमदी चौक पहुंच कर शहीद सुनील महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।शहीद सुनील महतो को नमन करते हुए विधायक ने उनके संघर्षों और क्षेत्र के प्रति उनके समर्पण को याद किया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करूणामय, मुखिया शिवचरण हांसदा, घनश्याम महतो, साहेबराम मांडी और निर्मल महतो ने भी शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम के दौरान राजा बारिक, राहुल महतो, जितेन हांसदा, स्वरूप महतो, मनोज महतो, अनिमेष महतो, हिमांशु दास,शुभम दास समेत अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.