एटा, जनवरी 5 -- प्रेम-विवाह को लेकर हुए विवाद के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी पिता-भतीजे को कोतवाली देहात पुलिस ने पकड़ लिया है। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया है। दूसरी तरफ घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। रविवार दोपहर को मानपुर स्थित कांशीराम कालोनी निवासी साहिबा आरोपी रामू पुत्र सूरज के घर गए थे। पुरानी रंजिश को लेकर आपस में कहासुनी व गाली गलौज होने लगी। साहिबा ने गाली देने से मना किया। आरोपी रामू, भतीजे अमन पुत्र राजू निवासी कांशीराम कालोनी ने मिलकर साहिबा की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। चीख की आवाज सुनकर साला सुरजीत पहुंचा। उस पर भी हमला कर घायल कर दिया था। मामले में मृतक के पिता राजा सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएचओ कोतवाली देहात विनोद कुमार, एसएसआई संदीप राणा, टीम ने आरोपी रामू, अमन को स...