नई दिल्ली, अगस्त 30 -- दिल्ली में खौफनाक वारदात सामने आई है। चाकुओं से लैस चार बदमाशों ने दो लड़कों पर हमला बोल दिया। इस घटना में एक लड़के की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में हमलावरों ने उसी इलाके में डकैती भी की। पुलिस टीमें इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि शनिवार तड़के दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में चार हथियारबंद हमलावरों के एक समूह ने 19 साल के एक युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी और एक अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने उसी इलाके में कथित तौर पर एक डकैती भी की। मृतक की पहचान खिड़की एक्सटेंशन निवासी विवेक के रूप में हुई है। उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला विवेक एक स्थानीय रेस्टोरेंट में काम करता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.