गंगापार, जनवरी 2 -- चिल्ला गौहानी गांव में एक सप्ताह पूर्व से चल रहे स्व भूपेंद्र नारायण मिश्र स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच चाका और डीहा टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर चाका टीम ने निर्धारित बारह ओवर के खेल में 134 रन का लक्ष्य डीहा टीम के सामने रखा। लेकिन डीहा टीम 127 रन में सभी विकेट गंवा बैठी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एसीपी बारा निकिता श्रीवास्तव और एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने विजेता टीम को 25 हजार के साथ ट्रॉफी और उपविजेता टीम को पंद्रह हजार नकद देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट का आयोजन मनोज मिश्र और अंकित मिश्र द्वारा किया गया था। इस मौके पर टिंकू मिश्र, अंश मिश्र, मुकेश मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.