खगडि़या, दिसम्बर 20 -- खगड़िया । नगर संवाददाता चाकर श्याम परिवारों के तत्वावधान में शुक्रवार को द्वितीय वार्षिक श्याम महोत्सव के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ्मील रोड से किया गया। जो नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए नृत्य-नाटिका, गाजे-बाजे एवं भक्तिमय जयघोष के साथ एक होटल परिसर में जाकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के उपरांत रात्रि में भजन-कीर्तन तथा विशाल महा-भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पारंपरिक परिधानों में निकले समाज के लोग: शोभा यात्रा में समाज के लोगों ने पारंपरिक वस्त्रों को धारण कर शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों ने जमकर भक्तिगीतों पर ठुमके भी लगाए। पूरी तरह से भक्तों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा था। पूरा इलाका भक्तिमय माहौल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.