गंगापार, जनवरी 5 -- थाना क्षेत्र के नारीबारी चौकी अंतर्गत धवैया कोहड़िया मार्ग के किनारे 27 दिसंबर की सुबह मिले महिला के शव की पहचान सोमवार को परिजनों द्वारा कर ली गई है। पुलिस के अनुसार 27 दिसंबर की सुबह सड़क किनारे लगभग 38 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना शंकरगढ़ पुलिस को मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका के हाथ पर कमलेश नाम लिखा हुआ पाया गया था, जिसके आधार पर पहचान के प्रयास शुरू किए गए। सोमवार को मृतका के भतीजे प्रिंस सहित अन्य परिजन थाना पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान ललिता पत्नी स्वर्गीय कमलेश कुमार, निवासी चाकघाट के रूप में की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...