मेरठ, दिसम्बर 11 -- सरधना। कालंद गांव में चाऊमीन खा रहे दो छात्रों पर तीन युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। लोहे के पंच व कड़ों से उन पर ताबड़तोड़ वार किए गए। सिर व आंख पर पंच लगने से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच बचाव में लोग आए तो आरोपी फरार हो गए। घायल अवस्था में थाने पहुंचे छात्रों का पुलिस ने सीएचसी में मेडिकल कराया। पीड़ितों ने नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। नवादा गांव निवासी राज पुत्र प्रवीण ने बताया कि वह कालंदी स्थित कॉलेज में कक्षा 12वी का छात्र है। वह अपने साथी आर्यन पुत्र ओंकार के साथ कालंद गांव में चाऊमीन खाने आया था। अभी दोनों चाऊमीन खा ही रहे थे कि अचानक वहां आए तीन युवकों ने उन पर पीछे से जानलेवा हमला कर दिया। उन पर लोहे के पंच व कड़े से ताबड़तोड़ वार किए गए। नीचे गिराकर दोनों को बेरहमी से पीटा। आसपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.