आगरा, दिसम्बर 25 -- बरहन थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी राम बख्श में बुधवार रात चाऊमीन की दुकान पर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के बाद पथराव और फायरिंग हो गई। दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है। गांव निवासी बिंटू पुत्र ओमवीर सिंह चाऊमीन की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान सुनील उर्फ काका पुत्र निशन सिंह वहां आया। बिंटू को गाली देने लगा। बिंटू के मना करने पर सुनील ने उससे मारपीट शुरू कर दी। पथराव भी हुआ। शोर सुनकर विवेक के बड़े भाई हरीश कुमार और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बीच-बचाव करने लगे। बताते हैं कि सुनील उर्फ काका अपने घर गया और वहां से तमंचा लेकर लौट आया। फायर कर दिया। बंटू और हरीश कुमार ने झुककर जान बचाई। घटना के बाद पीड़ित ने बरहन थाने में शिकायत दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.