बोकारो, नवम्बर 4 -- चास, प्रतिनिधि। बोकारो जिला भाजपा कमेटी की ओर से सोमवार को जिलाध्यक्ष जयदेव राय के नेतृत्व में सिविल सर्जन कार्यालय के समीप विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान चाईबासा सदर अस्पताल में थैलीसीमिया पीड़ित गरीब आदिवासी बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने के दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग सहित दोषी पदाधिकारी सहित राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया। सिविल सर्जन के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया। जिसमें झारखंड राज्य की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। आए दिन राज्य के सरकारी अस्पतालों में हृदय विदारक घटनाएं घट रही। डॉक्टर्स,दवाई, बेड, एम्बुलेंस के अभाव से त्रस्त गरीब जनता को अब सरकारी अस्पतालों में मौत परोसे जा रहे। विगत दिनों चाईबासा सदर अस्पताल में जिस प्रकार से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.