चाईबासा, फरवरी 6 -- चाईबासा,संवाददाता। चाईबासा व चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में कुल 545 मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन शुक्रवार को किया गया। जिनमें 109 पीठासीन पदाधिकारी और 109-109 पी 1, पी 2, पी 3 एवं पी 4 शामिल हैं। पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी(नगरपालिका) -सह- उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देशन में जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में नगरपालिका (आम) निर्वाचन के सफल संचालन के लिए यह रेंडमाइजेशन किया गया। उप विकास आयुक्त-सह-वरीय अधिकारी, कार्मिक कोषांग उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ। रेंडमाइजेशन के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग, स्थापना उपसमाहर्ता कुमार हर्ष, जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी मनीष जांगिड़ उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.