चाईबासा, नवम्बर 29 -- चाईबासा, संवाददाता। स्कूटी से गिरने से पांड्राशाली ओपी के बदिया गांव निवासी 42 वर्षीय सुखलाल केराइ की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार को शाम में वह स्कूटी से बाजार से घर बदिया जा रहा था। रास्ते में पांड्राशाली के जानुम बेडा के पास स्कूटी समेत गिर पड़ा। इससे उसे सिर में गंभीर चोट लगी। उसे घटनास्थल से उठाकर देर शाम को सदर अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान देर रात में मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह घटना की सूचना पाते ही सदर थाना पुलिस सदर अस्पताल लाई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजनों ने बताया कि सुखलाल पांड्राशाली में रेलवे ठेकेदार के अंदर मजदूरी का काम करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.