चाईबासा, अगस्त 4 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा है कि चाईबासा में शीघ्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा। इसके लिए 22 एकड़ जमीन की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए काम किया जाएगा। जिला ओलम्पिक एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में जो जो प्रस्ताव उनके समक्ष आये हैं, उन पर कार्य किया जाएगा। वे रविवार को चाईबासा के बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम में अवस्थित जिला ओलम्पिक संघ के कार्यालय में पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ की वार्षिक बैठक के अवसर पर बोल रहे थे। मंत्री बिरुवा जिला ओलम्पिक संघ के मुख्य संरक्षक भी हैं। बैठक में अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने किया। उन्होंने कहा कि जिला के खेल संघों एवं उनके खिलाड़ियों को होने वाली किसी भी समस्या के समाधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.