जमशेदपुर, सितम्बर 22 -- चाईबासा, संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम में चाईबासा और चक्रधरपुर मुख्य मार्ग संकोसाई के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक 18 वर्षीय मो. दानिश सदर थाना के बड़ी बाजार आसरा मस्जिद चौक का रहने वाला था। जख्मी मो. अमीर भी बड़ी बाजार का निवासी है। जानकारी के अनुसार, रविवार को सुबह लगभग 5 बजे दोनों एक बाइक पर सवार होकर चक्रधरपुर से चाईबासा लौट रहे थे। रास्ते में संकोसाई के पास विपरीत दिशा से आ रही एक कार सामने से धक्का मार दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को घसदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मो. दानिश को मृत घोषित कर दिया। बमाया जा रहा है कि आमिर केरल से चक्रधरपुर आया था। उसे लाने के लिए बाइक से दानिश गया था। चाईबासा लौटने के दौरान यह हाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.